🔳बच्चे के कार की चपेट में आने से लोगों पर हमलावर हुआ कुत्ता
🔳मुख्य बाजार में मची अफरा तफरी
🔳घायल चार लोगों को उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई आंतक से निजात दिलाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र में कुत्ते ने एक के बाद एक चार लोगों को जख्मी कर दिया। चारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी पहुंचाया गया। मुख्य बाजार क्षेत्र में कुत्ते के चार लोगों को काटने से अफरा तफरी मच गई। व्यापारी व स्थानीय लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागे।
मंगलवार को हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी मुख्य बाजार में कुत्ते का बच्चा एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आकर कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए कुत्ते ने बाजार क्षेत्र में बबाल काटना शुरु कर दिया। हाइवे पर निर्माण कार्य में लगे नेपाल निवासी वीर बहादुर, डबल सिंह समेत चार श्रमिकों को कुत्ते ने जख्मी कर डाला। श्रमिकों के शरीर में दांत गड़ा डाले। चारों श्रमिकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भिजवाया गया। कुत्ता बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को काटने भी दौड़ा बामुश्किल व्यापारियों ने जान बचाई। कुत्ते के श्रमिकों को काटने से बाजार क्षेत्र में भी अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कुत्ते से बचाव को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की यदि अनदेखी की गई तो स्कूली बच्चों पर भी खतरा बड़ सकता है।




