🔳बामुश्किल जान बचाकर धधकते जंगल से निकली बाहर
🔳मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने पहुंची थी जंगल
🔳जंगल के निचले हिस्से से लगी आग ने किया विकराल रुप धारण
🔳कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई खाक
🔳महिलाओं ने जानबूझकर जंगल को आग के हवाले करने का लगाया आरोप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कोसी नदी से सटे सैंज के जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई महिलाएं आग की लपटों से घिर गई। बामुश्किल महिलाओं ने जंगल से निकलकर जान बचाई। नदी तट के नजदीक पहुंचने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली। महिलाओं के अनुसार जंगल में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे पूरा जंगल आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही की सभी महिलाएं जंगल से सुरक्षित बाहर निकल आई और बड़ा हादसा टल गया।
मंगलवार को सुयालबाड़ी क्षेत्र की विमला देवी, दीपा सुयाल, रीता देवी तथा मुन्नी देवी रोज की तरह कोसी नदी से सटे सैंज के जंगल में मवेशियों के लिए घास व चारा पत्ती लेने रवाना हुई। महिलाओं ने जंगल में पहुंचकर चारा पत्ती व घास इकठ्ठा करने का कार्य शुरु ही किया था की जंगल के निचले हिस्से से धुआं उठता देख महिलाएं सख्ते में आ गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल होती चली गई तथा आग ने पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। एकाएक धधके आग से चारों महिलाएं जंगल में फंस गई। बचाव को चीखने चिल्लाने लगी पर कोई मदद न मिलती देख महिलाओं ने हिम्मत कर जंगल से बाहर निकलने का निर्णय लिया। आग व दम घुटने वाले धुंए से काफी देर जद्दोजहद के बाद बामुश्किल महिलाएं जंगल से बाहर निकलने में सफल हो गई‌। जंगल से निकलकर कोसी नदी के तट पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली। महिलाओं ने आरोप लगाया की किसी व्यक्ति ने जानबूझकर जंगल में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगाकर महिलाओं की जिंदगी जोखिम में डालने वाले व्यक्ति को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!