🔳श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय
🔳कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳देर शाम तक जारी है भजन कीर्तनों का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है । देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी है। कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने श्रद्धालुओं से धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। बताया की भक्त व परमात्मा के बीच विश्वास की डोर है।
रविवार को बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी व घंघरेठी गांव के समीप जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान दीवान सिंह जलाल व रवि वर्मा से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान है। मनुष्य के प्रत्येक कार्य पर ईश्वर नजर रखे हुए हैं। श्रद्धालुओं से धर्म के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। कहा की भक्त व परमात्मा के बीच विश्वास की डोर है। भक्तों के विश्वास की रक्षा परमात्मा स्वयं करते हैं। भक्त जब जब सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करते हैं तो भगवान स्वयं दौड़े चले आते हैं। मंहत भगवान गिरी की देखरेख में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के तिवाड़ी गांव, बर्धो, बढेरी, नैनीचैक, बसगांव, सोनगांव, बेतालघाट, सेठी, अमेल आदि गांवों से सैकड़ों भक्त कथा श्रवण को पहुंचे। 27 फरवरी को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान बीडीसी धीरज सिंह मेहरा, जीवन वर्मा, जीवन खंडूरी, गोपाल सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, केसर सिंह मनोज हाल्सी आदि मौजूद व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।