🔳महिलाओं ने मुख्य बाजार में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳कमलेश्वर धाम भद्रगडी में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳रोजाना एक से साढे चार बजे तक होगा कथा पाठ
🔳आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से किया कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे कपालेश्वर धाम भद्रगडी क्षेत्र में विधी विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद धार्मिक अनुष्ठान हुए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बेतालघाट मुख्य बाजार में कलश यात्रा निकाली। देवाधिदेव महादेव के जयकारों से कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी।
रविवार को धर्माचार्यों ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कोसी नदी तट से सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मुख्य बाजार होते हुए कमलेश्वर धाम भद्रगडी तक कलश यात्रा निकाली। बाबा भोलेनाथ के जयकारों समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति के अनुसार 26 फरवरी से 8 मार्च तक कमलेश्वर धाम में शिवकथा का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कलाकार भजन कीर्तनों की प्रस्तुति देंगे तथा जागरण भी होगा। प्रतिदिन एक बजे से साढ़े चार बजे तक कथा प्रवचन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान संत रविशंकर, राहुल अरोड़ा, डा. भावना अरोड़ा, शंकर जोशी, तारा भंडारी, दीप रेखाडी़, दलिप बोहरा, प्रताप बोहरा, रमेश तिवारी, जानकी लोहिया, चंपा जलाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।