🔳रामगढ़ व बेतालघाट में साइबर अपराध से बचने को लगा शिविर
🔳गांव के बाशिंदों से साझा की गई अहम जानकारियां
🔳अनजान को निजी जानकारियां न देने का किया गया आह्वान
🔳पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जागरुकता शिविर लगा। गांवो के बाशिंदों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। वक्ताओं ने कहा की किसी भी अनजान को अपनी निजी जानकारी उपलब्ध कराने से बचना चाहिए। कोई भी प्रपत्र उपलब्ध कराने से पूर्व भी भली-भांति जांच पड़ताल कर लेना जरुरी है। बेतालघाट में भी जागरुकता कार्यक्रम हुआ।
शुक्रवार को झुतिया गांव में लगे विशेष शिविर में राजस्व उपनिरीक्षक ललित मोहन जोशी ने गांव के बाशिंदों को साइबर अपराध के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की वर्तमान में साइबर अपराधी नए नए तरीके इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जागरुकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। बताया की किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधित जानकारी देने से बचना चाहिए। लोगों से गांवों में भी जागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लगे शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने की। पीएलबी धीरज शर्मा ने भी कई अहम बिंदुओं पर जानकारी साझा की। इधर बेतालघाट में भी लगे शिविर में एसआई रजनी आर्या ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने कहा की गांव गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों आजिविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश जलाल, विपिन जोशी, उमेश बिष्ट समेत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!