🔳भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अहम बिंदुओं पर चर्चा
🔳लाभार्थी कार्यशाला को सौंपी गई कार्यकताओं को जिम्मेदारी
🔳सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का आह्वान
🔳मंडल स्तर पर संचालित संगठन के कार्यों की हुई समीक्षा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महिला सभागार गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। लाभार्थी अभियान के तहत बूथ वार होने वाले कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम की सफलता को पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया गया।
बुधवार को गरमपानी स्थित सभागार में देवेंद्र सिंह ढेला की अध्यक्षता में हुई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती को एकजुटता से जुटने की अपील की गई। मंडल स्तर पर संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर होने वाली लाभार्थी कार्यशाला के विषय पर जानकारी साझा की। देवेन्द्र सिंह ढेला ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला जीना ने महिला मोर्चा के कार्यक्रमों के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा संगठन से जुड़े कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करना होगा। बूथ वार होने वाले कार्यक्रमों की सफलता को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, प्रकाश आर्या, उमेश बर्गली, मनीष तिवारी, राकेश कपिल, गोविन्द सिंह नेगी, दीवान सिंह, भुवन सिंह, हीरा सिंह, आशा बिष्ट, खष्टी देवी, ममता देवी, शांति देवी, लाभाशु सिंह, भगवत सिंह, नंदन सिंह, जसौद सिंह, गोधन सिंह, आंनद सिंह आदि मौजूद रहे।