🔳महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳धर्माचार्यों ने विधी विधान से कराए धार्मिक अनुष्ठान
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने कहा की कलयुग में केवल भगवान का नाम जपने मात्र से ही भक्ति की प्राप्ति हो जाती है।
बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के आमबाड़ी व घंघरेठी गांव के समीप स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान दीवान सिंह जलाल व रवि वर्मा से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कोसी नदी से जल भरकर गांव होते हुए मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के जयकारों से समूची कोसी घाटी गूंजायमान हो उठी। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा व्यास पंडित खजान चंद्र पंत ने कहा की श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ से सब तरह के पाप का नाश होता है। जैसे आग सब कुछ को जला कर राख कर देती है वैसे ही भागवत कथा के श्रवण मात्र से समस्त पाप नाश होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिस क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान होता है वह क्षेत्र तमाम तरह की आपदाओं से मुक्त हो जाता है। मंहत भगवान गिरी की देखरेख में शुरु हुए धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के तिवाड़ी गांव, बर्धो, बढेरी, नैनीचैक, बसगांव, सोनगांव, बेतालघाट, सेठी, अमेल आदि गांवों से सैकड़ों भक्त कथा श्रवण को पहुंचे। 27 फरवरी को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान बीबीसी धीरज सिंह मेहरा, जीवन वर्मा, जीवन खंडूरी, गोपाल सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, केसर सिंह मनोज हाल्सी आदि मौजूद रहे।