🔳मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मिली दस करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति
🔳लंबे समय से बदहाली का झेल रही थी दंश
🔳सीएम के कैंची धाम दौरे में प्रमुखता से उठा था मामला
🔳भुजान बर्धो सड़क की हालत में सुधार होने पर हजारों लोगों को मिलगी राहत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने के वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग अब नए लुक में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मोटर मार्ग के लिए दस करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि के सहायक अभियंता संजय पांडे के अनुसार सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब आगे की कार्रवाई शुरु की जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मुराद पूरी होने पर मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक का आभार व्यक्त किया है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत लगभग एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। काली पहाड़ी समेत तमाम स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। कदम कदम पर बड़े बड़े गड्डे जानलेवा बन चुके हैं। सुरक्षात्मक कार्यों के अभाव में आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। गांवो के बाशिंदे जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बीते जनवरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंची धाम पहुंचने पर किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क की बदहाली का मामला जोरदार ढंग से उठा। कारगिल शहीद के नाम से बनी सड़क को दुरुस्त करवाए जाने की मांग उठाई। तब सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब सड़क के लिए लगभग दस करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय पांडे ने बकायदा इसकी पुष्टि भी कर दी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार अब सड़क के सुधारीकरण की डीपीआर भी शासन को उपलब्ध कराई जा चुकी है। बजट अवमुक्त होने के साथ सुधारीकरण, डामरीकरण, सुरक्षात्मक कार्य के साथ ही सड़क पर मंडरा रहे खतरे को टालने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। किसान मोर्चे के दलिप सिंह बोहरा के अनुसार सड़क की हालत में सुधार होने से किसानों, व्यापारियों, क्षेत्रवासियों व आवाजाही करने वाले प्रत्येक लोग लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट तथा विधायक सरिता आर्या का भी आभार व्यक्त किया है।