🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिखा भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
🔳गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने गांवों में डाला डेरा
🔳भाजपा की निति रिती बता लोगों से किया जुड़ने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठनकर्ता रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप सिंह बोहरा ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रविवार को भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह जैडा़ की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के धारी, खैरनी तथा हल्सों, कौरण गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य वक्ता व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप बोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रुप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा ही एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे। दलिप सिंह बोहरा ने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह जैडा़ ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बूथ अध्यक्ष चित्रकला जैडा, राजेंद्र सिंह जैडा़, बहादुर सिंह जलाल ने भाजपा की नीति रीति बात अधिक से अधिक पार्टी से जुड़ने का आह्वान क्षेत्रवासियों से किया। इस दौरान धन सिंह जंतवाल, ठाकुर सिंह जलाल, तेज सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपा देवी, माया देवी, कमल सिंह, गोधन सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, शेर सिंह जंतवाल, धन सिंह, गणेश सिंह, बचुली देवी, दीपा देवी, गीत देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।