🔳राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत हुआ तीन दिनी प्रशिक्षण
🔳महिला जनप्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग
🔳जेएनवी सभागार में हुए कार्यक्रम में साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियां

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। पूर्णागिरी एजुकेशन सोसायटी के मास्टर ट्रेनर आरएम रस्तोगी ने पंचायतों के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी साझा की।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पूर्णागिरी एजुकेशन सोसायटी हल्द्वानी ने जेएनवी गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के सभागार में जनप्रतिनिधियों को ई ग्राम स्वराज योजना, सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण, ग्राम पंचायत विकास योजना, महिला सशक्तिकरण व ग्राम पंचायत विकास योजना में भागीदारी समेत तमाम अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर आरएम रस्तोगी ने बताया की महिला जनप्रतिनिधि पंचायतों के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की पूरी जानकारी होना जरुरी है। महिला जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराया ही प्रशिक्षण का लक्ष्य है। रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम को भी कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया की गांवो में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहीं जाती है। इसीलिए उन्हें गंभीरता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी हंसा सुयाल, प्रधान सिरसा इंदू जीना, प्रधान धूरा रुपा देवी, प्रधान अर्जुन सिंह सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।