🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में लगा जागरुकता शिविर
🔳 बेतालघाट थाने के एएसआई ने दी की महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 नियमों के पालन का किया गया आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में यातायात जागरुकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी गई। नियमों के पालन का भी आह्वान किया गया। एएसआई हरिराम आर्या ने जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

बुधवार को विद्यालय परिसर में हुए जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के सभी दीप प्रज्वलित कर किया। बेतालघाट थाने के एएसआई हरिराम आर्या ने विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी। बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से बचने तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। एएसआई हरिराम आर्या ने विद्यार्थियों से शिविर से मिली जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने एक हाथ में स्टेरिंग दूजे में मोबाइल ……. क्यों बंद करना चाहते हैं अपने जीवन की फाइल………। की प्रस्तुति दे विद्यार्थियों को जागरुक किया। इस दौरान दीपक सामंत, दीपचंद त्रिपाठी, अल्ताफ शाह, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।