🔳क्षेत्र का माहौल बिगड़ने व बड़ी वारदात का जताया अंदेशा
🔳कार्रवाई न होने पर ली मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल की शरण
🔳जिम्मेदारों की अनदेखी की भी शिकायत कराई दर्ज

    ((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट क्षेत्र में शराबियों के बढ़ते आंतक पर अंकुश न लगने से अब मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। स्थानीय कृपाल सिंह मेहरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है की लगातार माहौल बिगड़ते जा रहा है। कभी भी बड़ी वारदात सामने आ सकती है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है।

रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित धनियाकोट क्षेत्र में शराबियों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। दिन ढलने के साथ ही बाजार क्षेत्र का माहौल बिगड़ जा रहा है। स्थानीय कास्तकार कृपाल सिंह मेहरा ने आरोप लगाया है कि बाजार क्षेत्र में शराबियों की बढ़ती अधिकता से माहौल खराब होता जा रहा है। बच्चों व महिलाओं को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। कृपाल सिंह ने अब मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा कार्रवाई की मांग उठा दी है। बताया है कि कई बार कहने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। कृपाल ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।