🔳महिला सभागार में हुई बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता का लिया संकल्प
🔳केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गांव गांव पहुंचाने का आह्वान
🔳राज्यमंत्री ने दिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महिला सभागार गरमपानी में गांव चलो अभियान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अभियान की सफलता को कार्यकताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने बाद में जनसमस्याएं भी सुनी।

रविवार को महिला सभागार गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल उपाध्यक्ष उमेश बर्गली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी साझा की। मंडल प्रभारी प्रकाश आर्या ने बताया की गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा की रिती व निति की जानकारी देने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा की बूथ सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक बूथ पर दस फीसदी वोटर बढ़ाया जाना है। गांव चलो अभियान में वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना है। राज्यमंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विस्तार संजय मेहता, संयोजक मनीष तिवारी,बालम सिंह मेहरा, गोविन्द सिंह नेगी, यशपाल आर्या, कुंदन सिंह, रईस अहमद, दीवान जलाल, लाभाशु सिंह, तारा सिंह, अनिल नेगी, सोबन सिंह, मदन मोहन कैड़ा, हीरा सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, मदन सिंह मेहरा, जीवन सिंह, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!