🔳समिति पदाधिकारियों ने लिया सर्वसम्मति से निर्णय
🔳क्षेत्र हित के मुद्दों पर बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
🔳व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने व्यक्त की खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर हमेशा से अहम भागीदारी निभाने वाली क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष की कमान पूर्व चीफ फार्मासिस्ट मदन मोहन कैड़ा को सौंप गई है। समिति पदाधिकारी की हुई बैठक में सर्वसम्मति से मदन मोहन कैड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष पद सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारी ने कार्यकारी अध्यक्ष से क्षेत्र हित के मुद्दों को लेकर बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान भी किया है।
शनिवार को क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति की बैठक मनीष तिवारी कि अध्यक्षता में हुई। समिति के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा की समिति हमेशा से जनमुद्दों को लेकर मुखर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए समिति पदाधिकारी हमेशा से संघर्षरत रहे हैं। तय हुआ की भविष्य में भी क्षेत्र हित के मुद्दों को लेकर हमेशा की तरह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से खैरना निवासी पूर्व चीफ फार्मासिस्ट मदन मोहन कैड़ा को समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया। पदाधिकारियों ने मदन मोहन कैड़ा से क्षेत्र हित में बढ़-चढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान समिति के बिशन सिंह जंतवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, संजय सिंह, मोहन सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, गजेन्द्र नेगी, गोविन्द सिंह, कैलाश सिंह, विरेन्द्र सिंह, पंकज नेगी, पंकज भट्ट, आंनद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।