🔳खैरना क्षेत्र में हुई घटना से बाजार में मचा हड़कंप
🔳माफी मांगे जाने के बाद बामुश्किल मामला हुआ शांत
🔳कड़ाके की ठंड में मामले से गरमाया बाजार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही विवाहिता को टेलिफोन में बार बार परेशान कर उसके घर का दरवाजा खटखटाने की घटना से हड़कंप मच गया। मामला पुलिस की चौखट तक भी पहुंच गया। बाद में महिला से माफी मांगे जाने के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ।
मामला खैरना क्षेत्र का है। क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक विवाहिता ने बीती शाम तकरीबन आठ बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी की एक व्यक्ति बार बार उसे फोन कर परेशान कर रहा है। फोन न उठाने पर अब उसके कमरे के दरवाजे को बार बार खटखटा रहा है। हरकत में आई खैरना पुलिस की टीम महिला के बताए पते पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को चौकी ले आई। मंगलवार सुबह महिला भी चौकी पहुंच गई। महिला ने आए दिन परेशान किए जाने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग भी उठाई। व्यक्ति के स्वजन भी चौकी पहुंचे। महिला से माफी मांगने के बाद बामुश्किल मामला शांत हुआ। पुलिस ने कड़ी फटकार भी लगाई तथा दोबारा मामला सामने आने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी तब जाकर बामुश्किल मामला शांत हुआ। मामला दिन भर बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।

error: Content is protected !!