🔳निजी कंपनियों के निशाने पर आए पेड़
🔳हाइवे किनारे लगे पेड़ों पर कीलें ठोंक लगाए जा रहे बोर्ड
🔳पेड़ों के सूखने व धराशाही होने का खतरा हुआ दोगुना
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई पेड़ों को नुकसान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे किनारे लगे हरे भरे पेड़ निजी कंपनियों के निशाने पर आ गए हैं। पेड़ों पर लोहे की किल ठोक गहरे जख्म दिए जा रहे हैं। पेड़ों पर कीलें ठोके जाने से हरे भरे पेड़ों को नुकसान का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
एक और पर्यावरण बचाने को पौधरोपण महाअभियान चलाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर हरे भरे पेड़ों को नुकसान करने वाले भी मनमानी पर आमादा है। प्रचार प्रसार के लिए हरे भरे पेड़ों को लोहे की कीलें ठोंक जख्मी किया जा रहा है। तराई से पहाड़ को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण हाइवे किनारे चीड़, बांज, बुरांश समेत विभिन्न प्रजातियों के हरे भरे पेड़ है। गर्मियों में यहीं हरे भरे पेड़ पर्यटकों व यात्रियों को शीतलता देते हैं। पर्यटक पेड़ों के नीचे बैठ प्रकृति का आंनद उठाते हैं पर अब हाइवे किनारे लगे हरे भरे पेड़ निजी कंपनियों के निशाने पर आ गए हैं। निजी कंपनियां अपने प्रचार प्रसार को पेड़ों का इस्तेमाल बोर्ड टांगने में कर रही है। बकायदा बड़ी बड़ी लोहे की कीलें ठोंक पेड़ों को जख्म दिए जा रहे हैं। पेड़ों में कीलें ठोक पेड़ों को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिससे भविष्य में पेड़ धराशाई भी हो सकते हैं। हाइवे पर रातीघाट व आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से हरे भरे पेड़ों पर कीलें ठोंक बोर्ड लगाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की अपने मुनाफे के लिए कंपनियां पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है। लोगों ने पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।