🔳बाढ़ सुरक्षा कार्य रुकने के बाद भी मशीन से हो रहा बेतरतीब खदान
🔳व्यापारियों ने उठाई खदान पर रोक लगाने की मांग
🔳एसडीएम ने तहसीलदार को दिए जांच के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी बाजार के ठिक पीछे भारी भरकम जेसीबी मशीन से दिन दोपहर खदान से व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। व्यापारियों ने भारी भरकम मशीन से बेतरतीब खदान पर रोक लगाने व लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साफ कहा की अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि से बाढ़ सुरक्षा कार्य किए गए हैं ऐसे में अब भारी-भरकम जेसीबी मशीन से नदी क्षेत्र में जगह जगह खदान होने से स्थानीय व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। दिन रात मशीन से नदी क्षेत्र में खदान किए जाने से भविष्य में बाढ़ का खतरा दोगुना बढ़ने व करोड़ों रुपये के बजट से हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यो के धराशाही होने का अंदेशा जता मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी के अनुसार रात और दिन मशीन के जरिए नदी क्षेत्र में खदान किया जा रहा है जिससे भविष्य में खतरा बढ़ सकता है। जिम्मेदारों के अनदेखी किए जाने पर भी नाराजगी जताई है। स्थानीय व्यापारियों ने मशीन से हो रहे खदान पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमानी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के अनुसार तहसीलदार मनीषा मारकाना को मामले के जांच के निर्देश दिए गए हैं। नदी क्षेत्र में अवैध खदान में लिप्त लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।