🔳तीन दिवसीय आजिविका संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु
🔳महिला समूहों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
🔳योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तीन दिवसीय आजिविका संवर्धन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को अहम जानकारियां दी।
शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का तीन दिवसीय आजिविका संवर्धन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश जलाल ने विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया की बैंकों से ऋण लेकर कई महिला समूह रोजगार से जुड़ चुकी है। मशरुम उत्पादन, दुग्ध डेरी आदि कार्य संचालित किए जा रहे हैं। रिप संस्था से जुड़े महेश पुरी ने बताया की स्वयं सहायता समूहों से तैयार उत्पादन में तेजी से स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने रिप संस्था से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डा. हरजीत सिंह ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने आय में वृद्धि को विभिन्न कार्यों से जुड़ने की अपील स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से की। इस दौरान आजिविका समन्वयक उमेश बिष्ट, जानकी लोहिया, गीता गोस्वामी, जानकी देवी, गीता देवी, बीना देवी आदि मौजूद रहे।