🔳 महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए अहम निर्णय
🔳उपेक्षा बर्दाश्त न करने व संगठन की मजबूती को मंथन
🔳 महेंद्र बने अध्यक्ष जबकि हरीश को उपाध्यक्ष की कमान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट क्षेत्र के विभिन्न विभागों के ठेकेदार अब संगठित हो गए हैं। महत्त्वपूर्ण बैठक कर तमाम बिंदुओं पर चर्चा कर यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ की संगठन की मजबूती को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। उपेक्षा बर्दाश्त न किए जाने का भी ऐलान किया गया।

बेतालघाट स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में हुई स्थानीय ठेकेदारों की बैठक में कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से महेंद्र गिरी को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया जबकि हरीश मेहरा को संगठन उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। अर्जुन जलाल व नवीन को सचिव तथा ईश्वरी लाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।दयाल दरमाल व धीरज मेहरा को मिडिया प्रभारी तथा खुशहाल हाल्सी, एलडी पंत, सुरेन्द्र सिंह मेहरा, जीवन सिंह मेहरा को संरक्षक मंडल में जगह दी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की विभागों के बड़े टेंडरो का विरोध किया जाएगा। छोटे टेंडर लगाए जाने को विभागों के अधिकारियों से वार्ता कि जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह,थान सिंह, पूरन चंद्र बेलवाल, केवल जैडा़, पूरन बोहरा, अनिल मेहरा, कुंदन गिरी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी, आंनद सिंह जलाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!