🔳बैंकर्स समिति की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
🔳ब्लॉक में संचालित समूहों के कार्यों की भी हुई समीक्षा
🔳बैंकों से संचालित योजनाओं की भी दी गई जानकारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित महिला सभागार में ब्लाक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैंकों से ऋण लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया।

मंगलवार को महिला सभागार गरमपानी में बैंकर्स समिति की बैठक का शुभारंभ लीड बैंक मेनेजर केआर आर्या तथा नाबार्ड के मुकेश बेलवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लीड बैंक मेनेजर केआर आर्या ने बैंको से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही बैंक अधिकारियों को लाभार्थियों के मामले समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। नाबार्ड के मुकेश बेलवाल ने नाबार्ड से वित्त पोषित योजनाओं के बारे में बताया। कहा की स्वरोजगार की दिशा में योजनाओं का लाभ उठाकर लाभ लिया जा सकता है। बैंकों से ऋण लेकर संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। ब्लॉक की तमाम स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। बैठक में गरमपानी , खैरना, बेतालघाट आदि क्षेत्रों में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक के शाखा प्रबंधकों ने भी प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मेनेजर कमलेश जलाल, युगल शर्मा, अनुप नेगी, मंजू बिष्ट, प्रभा बिष्ट, रिंकी, ज्योति आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!