🔳विपक्षी टीम को दी छह रन से शिकस्त
🔳शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित बने मैन ऑफ द मैच
🔳विपक्षी टीम के राहुल ने भी बनाए शानदार 96 रन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बीडीएससी किक्रेट क्लब चापड़ के तत्वावधान में खेली जा रही किक्रेट चैम्पियनशिप में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। ओल्ड इज़ गोल्ड की टीम ने विपक्षी टीम को शिकस्त दे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के रोहित मैन ऑफ द मैच चुने गए।

मंगलवार को चापड़ स्थित खेल मैदान में ओल्ड इज़ गोल्ड किक्रेट क्लब व गोताखोर क्लब के बीच मुकाबला हुआ। ओल्ड इज़ गोल्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। रोहित सिंह नेगी की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित ने अपनी टीम के लिए 71 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोताखोर की टीम ने भी सधी हुई शुरुआत की। राहुल नेगी ने 96 रन की शानदार पारी खेली पर राहुल के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। और पूरी टीम 124 रन पर सिमट गई। ओल्ड इज़ गोल्ड के करन ने राहुल को बगैर शतक पूरा किए पवेलियन भेज दिया। शानदार बल्लेबाजी व दो विकेट लेने पर रोहित मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!