🔳विभिन्न बिंदुओं पर जुटाएंगे जानकारी
🔳बेहतर प्रबंधन को अपनी पंचायत में करेंगे लागू
🔳क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत रवाना हुए ग्राम प्रधान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों का दल जयपुर रवाना हो गया है। पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन समेत विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाएंगे।
सोमवार को बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के ग्राम प्रधान जयपुर की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत क्षमता विकास व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान दूसरे राज्यों के पंचायती व्यवस्था से रुबरु होंगे। कूड़ा निस्तारण, जल प्रबंधन, स्वयं के राजस्व स्रोत, कर प्रणाली आदि पर जानकारी जुटा क्षमता विकास का खाका खिचेंगे। बेहतर व्यवस्था को साझा कर एक दूसरे की पंचायतों में कार्य को धरातल पर भी उतारा जाएगा। बेतालघाट ग्राम प्रधान संगठन मनोज पडलिया की अगुवाई में यात्रा में रवाना हुए ग्राम प्रधान राजस्थान राज्य की संस्कृति को भी नजदीक से जानेंगे। यात्रा में ग्राम प्रधान थापली अखिलेश कुमार, चौरसा प्रधान सविता बिष्ट, घंघरेठी कुंदन नेगी, छड़ा खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी, बारगल त्रिभुवन पाठक, हरीश चंद्र, भास्कर गरजोला, कविता आदि मौजूद रहे।




