🔳टूनाकोट गांव में दिन दोपहर आबादी तक पहुंच रहा गुलदार
🔳मटीला क्षेत्र के ग्रामीणों ने वनक्षेत्राधिकारी को भेजा ज्ञापन
🔳गांवो के समीप पिंजरा लगाए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों तथा समीपवर्ती टूनाकोट क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही तेज होने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। टूनाकोट क्षेत्र में गुलदार आए दिन मवेशियों का शिकार कर रहा है तो वहीं हाइवे से सटे गांवों में भी गुलदार दहशत का पर्याय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन भेज गांवों के समीप पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
गांव में गुलजारों की घुसपैठ बढ़ने से ग्रामीण दहशत में है। आए दिन पशुपालकों के मवेशियों को मार डालने से पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समीपवर्ती टूनाकोट गांव में गुलदार कई मवेशियों को निवाला बन चुका है वहीं अब दिन दोपहर ही गांव के नजदीक तक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। इधर हाईवे से सेट मटीला, सूरी, गडस्यारी, खरकिया आदि गांवों में भी गुलदार की आवाजाही तेज हो गई है।मवेशियों को शिकार बनाने के बाद अब गुलदार आबादी तक दस्तक देने लगा है जिससे लोग दिन ढलने के साथ ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मटीला गांव के सरपंच प्रताप सिंह बिष्ट व ग्राम प्रधान कामांक्षी बिष्ट के अनुसार गुलदार के आवाजाही बढ़ने से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेज गांव के समीप पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में महेंद्र सिंह, चंदन सिंह गणेश चंद्र, बिहारी लाल, प्रकाश सिंह, हेम पाठक, ध्रुव साह, भूपेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!