🔳विधायक ने किया दस लाख रुपये के तारबाढ़ कार्य का श्रीगणेश
🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भी हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का भी लिया गया संकल्प
🔳संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान को गंभीरता बरतने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में लगे शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने टूनाकोट व तिपोला गांव में दस लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले तारबाढ़ कार्य का शुभारंभ किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने आधिकारिक को समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
सोमवार को टूनाकोट गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। विभागीय अधिकारियों ने स्टॉलो के जरिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने ग्रामीणों को देश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। बताया की टूनाकोट व तिपोला गांव के कास्तकार के खेतों को सुरक्षित करने को दस लाख रुपये से तारबाढ़ किया जा रहा है। जल्द ही अन्य गांवों में तारबाढ़ कार्य शुरु होगा। ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं भी उठाई। कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों को गंभीरता से समस्याओं के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। कार्यक्रम का संचालन आंनद सिंह ने किया। कार्यक्रम में आसपास के हिडा़म, सुकोली, बगवान, चापड़, विशालकोट, मुसोली, सालीखेत समेत तमाम गांवों से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल , मंडल अध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री सुनील मेहरा, महेंद्र सिंह, बचे सिंह, विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, हीरा सिंह, श्याम सिंह, चंदन सिंह, उषा देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, भावना देवी, मनीषा देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।




