🔳स्टोन क्रेशर स्वामी ने खेत पर लगवा दिया बिजली का पोल
🔳उपज चौपट होने के साथ ही अब कंरट का जताया अंदेशा
🔳बर्धो – बेतालघाट मोटर मार्ग पर बढेरी क्षेत्र का मामला

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव के कास्तकार ने बढेरी स्थित स्टोन क्रेशर के स्वामी पर कृर्षि भूमि बर्बाद करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग उठाई है। कास्तकार के अनुसार उनकी बगैर अनुमति के खेत में विद्युत पोल लगा दिया गया है। दाल की उपज खराब हो चुकी है। वहीं करंट लगने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।
भुजान – बर्धो – बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित बढेरी क्षेत्र में तेजी से स्टोन क्रेशर स्थापित हो रहे हैं ऐसे में स्थानीय कास्तकारों की उपेक्षा के मामले भी सामने आ रहे हैं। बीते दिनों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर क्रशर का दायरा बढ़ाए जाने का मामला जोर शोर से उठने के बाद अब धारी गांव निवासी कास्तकार मोहन सिंह ने कृर्षि भुमि को नुकसान किए जाने का मुद्दा उठा न्याय की गुहार लगाई है। मोहन सिंह के अनुसार स्टोन क्रेशर स्वामी ने बगैर उनकी अनुमति के उपजाऊ खेत पर बिजली का पोल खड़ा कर दिया है जिससे दाल की उपज बर्बाद हो चुकी है। वहीं खेत में जाने तक में कंरट का डर लग रहा है। कास्तकार ने आरोप लगाया है की कई बार कहने के बावजूद खेत को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। स्थानीय बिशन सिंह जंतवाल ने किसानों का अहित होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!