🔳मशाला करोबारी की कार खोलने का भी प्रयास
🔳बाजार क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप
🔳व्यापारियों ने उठाई मामले का खुलासा किए जाने की मांग
🔳पुलिस ने किया मौका मुआयना, जल्द खुलासे का दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में अराजक तत्वों ने व्यापारी की बाइक फूंक डाली वहीं एक अन्य मशाला करोबारी की कार को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। बीच बाजार हुई घटना से हड़कंप मच गया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

हाइवे पर स्थित व्यस्त खैरना बाजार क्षेत्र में अराजक तत्वों ने व्यापारी की बाइक को आग के हवाले कर दिया। समीप ही एक करोबारी की कार को खोलने का प्रयास किया गया। बीते मंगलवार शाम स्थानीय व्यापारी जीवन सिंह भंडारी रोजाना की तरह अपनी बाइक को दुकान के बाहर खड़ी कर घर चले गए। जबकि मशाला कारोबारी बिशन जंतवाल ने भी अपनी कार यूके04 एएफ 6147 को हाइवे किनारे पार्क कर दिया। बुधवार सुबह जीवन जब दुकान पहुंचे तो बाइक को न देख उनका माथा ठनक गया। सूचना आसपास के व्यापारियों को दी गई। खोजबीन शुरु की गई तो कुछ आगे हाइवे पर बाइक जली हुई हालत में मिली। घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। समीप ही बिशन जंतवाल की कार को भी खोलने के लिए क्षतिग्रस्त किया गया था। सूचना पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार व एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा ने मय टीम मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। व्यापारियों ने जल्द खुलासे की मांग उठाई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!