🔳वाहनों के चलने से उड़ रही धूल से दुकानों का सामान भी खराब
🔳हॉटमिक्स का अधूरा होने से खड़ी हो रही परेशानी
🔳व्यापारियों ने समस्या का समाधान किए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थाएं हावी होने से व्यापारी व स्थानीय लोग परेशान है। बाजार क्षेत्र में हाइवे से उड़ रही धूल ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। वहीं दुकानों में रखा सामान भी धूल की चपेट में आकर खराब होता जा रहे। व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई है।

हाइवे पर सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र के लोग तमाम समस्याओं का सामना करने को मजबूर हैं। आवारा गौवंशीय पशुओं का झुंड खतरे का सबब बन चुका है तो वहीं अब बाजार से होकर निकलने वाले हाइवे से उड़ रही धूल मुसीबत बन चुकी है‌। बाजार के समीप हाइवे पर एक हिस्से पर हॉटमिक्स कार्य अधूरा छोड़ने से छोटे बड़े वाहनों के चलने से उड़ रही धूल बड़ी समस्या बन चुकी है। धूल से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी व गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले लोगों को भी जूझना पड़ रहा है। कई बार लोग हॉटमिक्स किए जाने की मांग उठा चुके हैं बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। व्यापारी नेता दिक्षय जोशी, सुरेश कांडपाल, मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना ने जल्द हॉटमिक्स कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग एनएच प्रशासन से की है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!