🔳 लगातार खेती-बाड़ी प्रभावित होने पर लिया फैसला
🔳 आवारा घुमने वाले गौवंशीय पशुओं को किया जाएगा इकठ्ठा
🔳 प्रशासन से चारे की व्यवस्था की अपील
((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

आवारा गौवंशीय पशुओं से गांवो में खेतीबड़ी प्रभावित हो चुकी है। बेतालघाट ब्लॉक के चापड़ गांव की मातृशक्ति ने अब आवारा गौवंशीय पशुओं को देखरेख का फैसला लिया है बकायदा स्थानीय व्यक्ति की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था को प्रशासन से भी सहयोग का आह्वान किया गया है।
ब्लॉक मुख्यालय से सटे चापड़ गांव की महिलाएं आवारा गौवंशीय मवेशियों से परेशान हो गई। लगातार मवेशियों को गौसदन भेजने की मांग उठाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान महिलाओं ने ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर महत्वपूर्ण ले लिया। सर्वसम्मति से तय हुआ की अब आवारा गौवंशीय पशुओं की देखरेख की जाएगी। बकायदा स्थानीय लाल सिंह को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिलाओं ने कहा की प्रशासन से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की मांग की जाएगी। इस दौरान भवानी देवी, दलीप सिंह पडियार, गंगा देवी, दीपा देवी, गीता देवी, हेमा देवी, रेवती देवी, बसंती देवी, अंबुली देवी, मालती देवी, गोविदी देवी, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!