🔳पशुपालक की बकरी पर छपटा, हो हल्ला होने पर भागा
🔳गुलदार के हमले में घायल बकरी ने तोड़ दिया दम
🔳दिन दोपहर गांव के बीचोंबीच हुई घटना से ग्रामीण खौफजदा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बाद अब रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में भी गुलदार की आवाजाही तेज हो गई है। प्यूडा गांव के बीच दिन के उजाले में ही गुलदार के बकरी पर हमलावर होने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार बकरी को छोड़ जंगल को भाग गया। कुछ देर बाद घायल बकरी ने दम तोड़ दिया। गांव के बीचोंबीच हुई घटना है गांव में दहशत का माहौल है।
गांवों में गुलदार की घुसपैठ बढ़ते ही जा रही है। बीते रविवार को समीपवर्ती बिसने क्षेत्र में गुलदार के बुजुर्ग के पीछे दौड़ने की घटना के बाद अब रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा गांव के बीचोंबीच दोपहर में गुलदार के धमकने से हड़कंप मच गया। गुलदार पशुपालक के घर के आंगन में बंधी बकरी पर हमलावर हो गया। गुलदार के हमले की आवाज से आसपास के लोगों ने हो हल्ला मचाया। हल्ला सुन गुलदार बकरी को गंभीर रुप से घायल हालत में छोड़ जंगल को भाग गया। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई। दिन दोपहर गांव के बीचोंबीच हुई घटना से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के संजय टम्टा व दीवान सिंह ने मौका मुआयना किया। स्थानीय भूपेंद्र बिष्ट, भीम सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट, अमित, मोहित, त्रिभुवन, भगवंत बिष्ट ने पशुपालक को। मुआवजा देने तथा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है।




