= जीआइसी बेतालघाट में याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
= काव्य पाठ के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि
= भारत रत्न के आदर्शों को आत्मसात करने का किया गया आह्वान
((( बेतालघाट से तारा भंडारी की रिपोर्ट)))

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर काव्य गोष्ठी हुई। कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सोमवार को विद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। काव्य गोष्ठी में कवियों ने कविताएं प्रस्तुत की। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने
वाणी में अमृत था जिनके। सब मंत्र मुग्ध हो जाते थे । क्या पक्ष क्या विपक्ष सब उनके ही गुण गाते थे की प्रस्तुति से भारत रत्न को श्रद्धांजलि दी। युवा कवि सत्यदेव सत्य ने थी पत्रकार कवि और वक्त कुशल थे धैर्यवान अनुशासित सहज अटल थे। शायर अल्ताब शाह ने मिली राहें बिछे कांटे मगर वह सैर करती है। तारा स्वाती ने बूंद हूं स्वाती की मगर कब तक बरसूं। जिस पर गिर मोती बनी उस सीप को तरसूं। कुसुम पाल ने मौत से ठन गई जूझने का मेरा कोई इरादा न था। बाल कवयित्री शास्विता सिंह ने कदम मिलाकर चलना होगा की प्रस्तुति से समा बांधा। इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी व एबी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ.अरविंद मिश्रा, केडी सिंह, आशीष नेगी, एनपी यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!