🔳थुआ गांव के किसान ने आयुक्त को ज्ञापन सौंप जांच की उठाई मांग
🔳बीस लाख रुपये से अधिक का ग़लत मुआवजा बांटने का लगाया आरोप
🔳न जमीन न पेड़ फिर भी लाखों रुपये बांटने पर बड़े भ्रष्टाचार का जताया अंदेशा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले लोहाली- थुआ मोटर मार्ग पर मुआवजा वितरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय किसान ने कुमाऊं आयुक्त के हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में आयुक्त को शिकायती पत्र सौंप मुआवजे की आड़ में बड़ी गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा दोषियों को दंडित करने की मांग की है।

थुआ ब्लॉक के किसान ललित प्रसाद ने शनिवार हल्द्वानी में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंप सड़क निर्माण की जद में आई जमीन के मुआवजे वितरण में बड़े घपले का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है की वर्ष 2020 में सड़क निर्माण की जद में गांव के कई किसानों की भूमि जद में आई। तीन वर्ष बाद अब पीएमजीएसवाई विभाग ने मुआवजा वितरण शुरु किया है। आरोप लगाया की लगभग पचास लाख रुपये से भी अधिक के मुआवजे में करीब बीस लाख रूपये की बंदरबांट की गई है। जिन लोगों की जमीन व फलदार पेड़ तक जद में नहीं आए उनको लाखो रुपये मुआवजा बांटा गया है जबकि पात्र किसानों को समुचित मुआवजा नहीं दिया गया है। ललित प्रसाद ने बड़े पैमाने पर मिलीभगत कर मुआवजे में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया भी है। कुमाऊं आयुक्त से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!