🔳बाहरी क्षेत्रों के लोगों के सत्यापन की उठाई मांग
🔳आवारा मवेशियों को भी गोसदन भेजने का उठाया मुद्दा
🔳अनदेखी पर किया आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र के लोगों की बढ़ती सक्रियता व गांवों से बाजार क्षेत्र में लगातार गौवंशीय मवेशियों को छोड़ें जाने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थाएं हावी होती जा रही है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। व्यापारियों ने उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुयालबाड़ी बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बिगड़ने पर व्यापारियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांवो से गौवंशीय पशुओं को बाजार क्षेत्र में छोड़ने से बाजार क्षेत्र में पशुओं का झुंड घुम रहा है जिस कारण ग्राहकों पर भी खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों पर भी जोखिम बढ़ गया है बावजूद गोवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। वहीं बाजार क्षेत्र में बाहरी लोगों की अधिकता भी बढ़ गई है। बगैर सत्यापन रह रहे लोग नियमों का उल्लघंन करने पर आमादा है‌। व्यापार मंडल संरक्षक मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना, प्रकाश जोशी आदि ने अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द बाहरी क्षेत्रों से आकर बाजार में रह रहे लोगों का सत्यापन करने तथा आवारा घुम रहे मवेशियों को गौसदन भेजने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!