🔳विशेष स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से चिकित्सकों ने किया आह्वान
🔳सिमलखा गांव में लगे शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
🔳स्वास्थ्य जांच के साथ ही बांटी गई निशुल्क दवाइयां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव में लगे विशेष स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 110 ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने लोगों से खानपान में पौष्टिक आहार का सेवन कर बिमारियों से बचने का आह्वान किया।
शुक्रवार को सिमलखा गांव में विलेज वैज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के धनियाकोट, डोलकोट, हरोली, बादरकोट, खैराली, बूंगा, गैरखाल, तल्लाकोट, मल्लाकोट आदि तमाम गांवों से सौ से ज्यादा ग्रामीण शिविर में स्वास्थ्य जांच को पहुंचे। चिकित्सकों ने ग्रामीणों के बीपी, शूगर, केलोस्ट्रोल, यूरिक एसिड जांच, ईसीजी, हिमोग्लोबिन आदि की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की। तीन लोगो में शूगर की पुष्टि हुई जबकि 25 महिलाओं की हिमोग्लोबिन जांच ठिक पाई गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को पौष्टिक आहार की जानकारी दे सेवन करने का आह्वान किया। बताया की पौष्टिक आहार तमाम बिमारियों से लड़ने में कारगर है। ग्रामीणों से साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। इस दौरान मनोज थपलियाल, माया आर्या, प्रियंका जलाल, दीपिका, परविन्द्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!