🔳जीआईसी खैरना में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
🔳 कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य कर रहे प्रतिभाग
🔳सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत दी गई अहम जानकारियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हो गया। प्रबंधन समिति सदस्यों को अधिकारों की जानकारी दे विद्यालयी विकास में मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया गया।
जीआइसी खैरना परिसर में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट तारा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीईओ तारा सिंह ने संकुल के अंतर्गत आने वाले आसपास के विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा की विद्यालयों के विकास में प्रबंधन समितियों का विशेष योगदान होता है। समिति सदस्यों को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार पाल ने समिति सदस्यों से विद्यालयों के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी अध्यक्ष तथा समिति से जुड़े चार सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान विनोद कुमार वर्मा, कमल मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।




