🔳बेतालघाट ब्लॉक के 21 इंटर कॉलेज में एक भी विशेषज्ञ कंप्यूटर शिक्षक तैनात नहीं
🔳पुराने कंप्यूटरो से ही जानकार शिक्षक दे पा रहे अधूरा ज्ञान
🔳प्रतिस्पर्धा के दौर में कंप्यूटर शिक्षा का समुचित ज्ञान जरुरी बावजूद उपेक्षा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में स्थित विद्यालयों में नौनिहालों को तकनीकी शिक्षा में दक्ष करने को कंप्यूटर तो उपलब्ध है पर एक भी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक की तैनाती नहीं है। विद्यालयों में तैनात अन्य विषयों के शिक्षकों से ही काम चलाऊ व्यवस्था संचालित की जा रही है। ऐसे में नौनिहाल तकनीकी शिक्षा में पारंगत कैसे होंगे यह बड़ा सवाल है। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह के अनुसार एसएमसी व पीटीए विद्यालय में अस्थाई तौर पर शिक्षक रखने का निर्णय ले सकती है। फिलहाल विद्यालयों में तैनात जानकार शिक्षकों से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है।

लगातार हाईटेक होती जा रही प्रतिस्पर्धा के लिए वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान बेहद जरुरी होता जा रहा है। नौनिहाल तकनीकी शिक्षा में दक्ष हो सके इसके लिए शहरी क्षेत्रों में अभिभावक बाकायदा बच्चों को महंगी कोचिंग करा रहे हैं पर गांव में हालात विकट है। पहले ही गांवो में स्थित विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद रिक्त हैं वहीं बेतालघाट ब्लॉक के करीब 21 इंटर कॉलेज में एक भी कंप्यूटर शिक्षा के विशेषज्ञ शिक्षक की तैनाती नहीं है। शिक्षा विभाग महज काम चलाऊ व्यवस्था के तहत जानकार शिक्षकों से ही नौनीहालों को कंप्यूटर का प्राथमिक ज्ञान दिलवा रहे हैं जबकि आठवीं से 12वीं तक के नौनीहालों को सप्ताह में दो दिन कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था भी है बावजूद विशेषज्ञ कंप्यूटर शिक्षक न होने से नौनिहाल कंप्यूटर शिक्षा का समुचित ज्ञान नहीं ले पा रहे। ऐसे में नौनिहालों को अतिरिक्त पैसा खर्च कर दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित कोचिंग सेंटरों में जाकर कंप्यूटर शिक्षा का ज्ञान लेना मजबूरी बन चुका है। यहीं नहीं कई विद्यालयों में वर्षों पुराने कंप्यूटर से ही नौनिहाल कंप्यूटर शिक्षा का कहकहा सिख रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह के अनुसार एसएमसी व पीटीए अतिरिक्त कंप्यूटर शिक्षक की तैनाती को निर्णय ले सकती है। फिलहाल विद्यालयों में जानकार शिक्षकों से ही नौनीहालों को कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। सरकार से विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक का कोई पद भी सृजित नहीं है।

error: Content is protected !!