🔳पर्यटकों के समय से वाहन से बाहर निकलने से टला बड़ा हादसा
🔳दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पर्यटकों की कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की वाहन में सवार दो पर्यटक समय रहते बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल सेवा की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार शाम रानीखेत में नैनीताल बैंक तिराहे पर बाजार क्षेत्र को आ रही कार डीएल 3 सी बी एक्स 0150 में एकाएक आग लग गई। कार से धुआं निकलने से अफरा तफरी मच गई। तिराहे से आस पास को आवाजाही कर रहे वाहन भी रुक गए। वाहन में सवार दो पर्यटक समय रहते वाहन से बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तथा दमकल सेवा को भी बुलाया गया। दमकल विभाग के जवानों ने कार पर लगी आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है हालांकि आग ने वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया है। आग बुझाने के बाद सड़क पर आवाजाही सुचारु करवाईं गई।




