🔳समीप रहने वाले अभिभावकों की निगरानी में पहुंचेंगे विद्यालय
🔳चापड गांव में गुलदारों की घुसपैठ से हरकत में शिक्षा विभाग
🔳नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर बीइओ ने दिए आदेश
🔳बीते दिनों विद्यालय के समीप देखें गए एक साथ चार गुलदार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती चापड़ गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के समीप एक साथ चार गुलदार दिखाई देने के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर अब दूर से आने वाले नौनिहालों को आनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी जबकि नजदीक के नौनिहालों को अभिभावकों की निगरानी में स्कूल पहुंचाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान के अनुसार नौनिहालों की सुरक्षा को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।
गांवों में गुलदार की घुसपैठ बढ़ते ही जा रही है। काकड़ीघाट क्षेत्र में सड़का गांव के युवक को मार डालने के बाद से दहशत बढ़ गई है। बैखौफ गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहे हैं। आए दिन मवेशियों को निवाला भी बना रहे हैं। वहीं बीते रोज समीपवर्ती चापड़ गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के समीप एक साथ चार गुलदार देखें जाने से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा भी लगाया है बावजूद गुलदार कैद नही हो रहा। लगातार दहशत बढ़ने से पंचायत प्रतिनिधियों के नौनिहालों को सुरक्षा को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाए जाने के बाद अब शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान के अनुसार नौनिहालों की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय से दूर रहने वाले नौनिहालों के लिए आनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था बनाने जबकि नजदीक रहने वाले नौनिहालों को अभिभावकों की निगरानी में विद्यालय पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। बीइओ ने साफ कहा की नौनिहालों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाए जाएंगे।




