🔳रास्ते में साथ छोड़ काम पर वापस लौटे ग्रामीण डाक सेवक
🔳महज तीन दिन ही चल सकी सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुरु हुई हड़ताल
🔳प्रभावित हुए कार्यों ने फिर पकड़ी रफ्तार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल रफ्तार नहीं पकड़ सकी । तीन दिन हड़ताल में रहने के बाद अब अधिकांश क्षेत्रों के डाक सेवक काम पर लौट आए हैं। डाक सेवकों के हड़ताल छोड़ काम पर लौट आने से संगठन की एकजुटता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हड़ताली डाक सेवकों के कार्य पर लौटने से प्रभावित कार्य सुचारु हो गए हैं।

डाक सेवक संघ के आह्वान पर आठ घंटे की ड्यूटी, ग्रेच्युटी पांच लाख रुपये करने, स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर बेतालघाट ब्लॉक में शुरु हुई ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल महज तीन दिन ही चल सकी। शुक्रवार को गरमपानी, सुयालबाड़ी, वर्धो, लोहाली, सिमलखा समेत अन्य क्षेत्रों के ग्रामीण डाक सेवक कार्यों पर लौट आए। जहां एक ओर अभी अन्य क्षेत्र में हड़ताल जारी है वहीं कोसी घाटी में हड़ताल के अधूरा रहने व कर्मचारियों के काम पर लौट आने से संगठन की एकजुटता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण डाक सेवा के हड़ताल में जाने से प्रभावित हुई पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल आदि का कार्य भी प्रभावित हो गया था पर अब कार्यों पर वापस लौट आने से कार्य एक बार फिर कार्य गतिमान हो गए हैं। गरमपानी डाकघर में तैनात ग्रामीण डाक सेवक दीपक कांडपाल के अनुसार आसपास के क्षेत्र के कुछ ग्रामीण डाक सेवक कार्यों पर लौट आए जिनको देख अन्य ग्रामीण डाक सेवकों ने भी कार्य पर वापस लौटने का निर्णय ले कार्य करना शुरु कर दिया है।

error: Content is protected !!