🔳विकसित भारत बनाने को एकजुट होने का आह्वान
🔳विशेष स्वास्थ्य शिविर में हुई ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
🔳अधिकारियों ने दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के चंद्रकोट तथा ढोलगांव के बाशिंदों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
ब्लॉक के चंद्रकोट व ढोलगांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। यात्रा के सहसंयोजक प्रताप सिंह बोहरा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रताप सिंह बोहरा ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्यान व कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्नत खेती के गुर बताए। पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दें बचाव के तौर तरीके बताए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। मौके पर ग्रामीणों कई समस्याओं का निदान भी किया गया। विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था, किसान पेंशन के फॉर्म भी भर गए। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा देवी, केवल सिंह जैडा़, कृपाल सिंह, एसआई रजनी आर्या, दीपक शाही, भूपाल सिंह बिष्ट, विनोद कुमार मनोज पडलिया, पंकज जोशी, गणेश डोर्बी, कृपाल दत्त पांडे, बाला दत्त पांडे, आदि मौजूद रहे।




