🔳सीएम पोर्टल में मामला दर्ज करा उठाई जांच की मांग
🔳बगैर भूमि की नाप-जोख किए मुआवजा वितरण का जताया अंदेशा
🔳विवादों में आया सड़क निर्माण की जद में आई भूमि के मुआवजे का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर थुआ – ताड़ीखेत मोटर मार्ग निर्माण की जद में आई भूमि के मुआवजे का मामला विवादों में आ गया है। स्थानीय ग्रामीण ने मुआवजा वितरण में घोटाले का आरोप लगा मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा मामले की जांच की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की मनमाने ढंग से मुआवजा तय किया गया है। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे तमाम गांवों को जोड़ने वाले थुआ – ताड़ीखेत मोटर मार्ग के निर्माण के दौरान कई कास्तकारों की भुमि जद में आई। दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब मुआवजा वितरण की कार्रवाई शुरु ही हो सकी थी की मामला विवादों से घिर गया है। ताड़ीखेत निवासी ललित चंद्र ने बगैर भुमि की नाप जोख किए मनमाने ढंग से मुआवजा तय किए जाने का आरोप लगाया है। ललित चंद्र के अनुसार मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। महज चहेतों को लाभ दिलाने के मकसद से मिलीभगत कर मुआवजा तय किया गया है। ललित ने मामले को मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज करा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है। साफ कहा की चहेतों को लाभ दिलाने के लिए मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।




