🔳गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दावे खोखले
🔳स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती न होने से लोग परेशान
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लाख दावे किए जाए पर गांवो में सुविधाओं राम भरोसे हैं। आलम यह है कि ब्लॉक में दो सीएचसी, 17 स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरुर है पर महज एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। महत्वपूर्ण एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद भी रिक्त हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से गांवो के बाशिंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर दराज महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है।
बेतालघाट ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हैं। 75 ग्राम पंचायतों के हजारों बाशिंदों के लिए गांव गांव अस्पताल स्थापित किए गए हैं। विभिन्न गांवों में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 17 स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से गांवों के बाशिंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सूदूर महानगरों को रुख करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत ये है की बेतालघाट ब्लॉक की हजारों की आबादी के बीच महज एक बाल रोग विशेषज्ञ की है जिस कारण सूदूर गांव के लोगों को नौनिहालों को लेकर सूदूर महानगरों को रुख करना मजबूरी बन चुका है। वहीं एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से गर्भवती महिलाएं भी आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई है। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सकों की तैनाती को उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।




