🔳वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात भी हुआ ठप
🔳बडा़ हादसा टला, बस सवार सभी यात्री सुरक्षित
🔳पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारु करवाया यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील भोर्यो बैंड क्षेत्र में रोडवेज बस व सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने सामने भिड़ंत से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की बस में सवार सभी चौंतीस यात्री बाल बाल बच गए। दुर्घटना से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी पुलिस खैरना के जवानों ने दोनों वाहनों को हाइवे के बीचोंबीच से हटाकर बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
शनिवार देर शाम बस चालक आंनद लटवाल अल्मोड़ा डिपो की रोडवेज बस यूके 07 पीए 3293 में लगभग चौंतीस यात्री लेकर दिल्ली को रवाना हुआ। आनंद बस लेकर हाइवे पर स्थित अतिसंवेदनशील भोर्यो बैंड क्षेत्र में पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रहा सिलेंडर से लदा ट्रक बस से जा टकराया। बस व ट्रक की भिड़ंत से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों से भरी बस की टक्कर की सूचना से आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना चौकी पुलिस खैरना को भी भेजी गई। वाहनों की टक्कर से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक एक कर बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही की बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। बाद में पुलिस टीम ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटा बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।




