🔳खैरना बाजार में नारेबाजी कर निकाला गुबार
🔳हाइवे की बदहाली के लिए अफसरों को ठहराया जिम्मेदार
🔳जल्द सुधार न किए जाने पर धरना प्रदर्शन का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जगह-जगह खतरा मंडराने व लगातार लग रहे जाम पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों का पारा भी सांतवे आसमान पर पहुंच गया है। नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने खैरना बाजार क्षेत्र में नारेबाजी कर एनएच प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। संगठन अध्यक्ष गजेंद्र ने आरोप लगाया कि लगातार अनदेखी की जा रही है। महत्वपूर्ण हाईवे पर रोजाना हजारों लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। दोपांखी, भोर्या बैंड व कैंची तथा रातीघाट क्षेत्र में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द हाईवे की हालत में सुधार नहीं किया गया तो फिर एनएच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। इस दौरान हिमांशु बिष्ट, मनोज नेगी, एलडी पाठक, गोविन्द सिंह, चंदन सिंह, राजू राणा, बब्बू ,सौरभ, करन, नितिन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!