🔳भंडारे में आसपास के गांवों से उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
🔳भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ धारी गांव
🔳भजन कीर्तनों से बही भक्ति की रसधार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर ग्राम पंचायत के धारी में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा ‌। भजन कीर्तन व भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
धारी गांव में रोजाना की तरह धर्माचार्यो ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास पंडित मोहन चंद्र पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं से हमेशा धर्म के कार्य में भागीदारी का आह्वान किया। कथा व्यास ने कहा की जो मनुष्य धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी करते हैं। भगवान ऐसे मनुष्यों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उनके सभी कष्टों का निवारण करते हैं। कथा सुनने आसपास के लोहाली, आटावृता, आटाखास, चमड़ियां, छियोडी़, खैरना, जौरासी, नावली, रुपसिंह धूरा, हरतोला समेत तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। इस दौरान गिरीश चंद जोशी, तारा दत्त तिवारी, विनोद भट्ट, राजू बिष्ट, पंकज रावत, दिनेश चन्द भट्ट, पूरन चन्द भट्ट, राजन भट्ट, जानकी प्रसाद शर्मा, दान सिंह बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!