🔳मयू गांव के युवक ने ग्रामीण के स्वजनों से साधा संपर्क
🔳सूचना के बाद स्वजन हुए नैनीताल रवाना
🔳ग्रामीण के मिलने से स्वजनों ने राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के मोना गांव स्थित ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ ग्रामीण 60 किमी दूर नैनीताल में देखा गया। समीपवर्ती मयू गांव के युवक ने सूचना ग्रामीण के स्वजनों को भेजी। खोजबीन में जुटे स्वजन नैनीताल रवाना हो गए। ग्रामीण के सकुशल मिलने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली है।
बीते मंगलवार को समीपवर्ती बड़़सीला गांव के यशपाल आर्या मोना स्थित अपने ससुराल में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। ग्रामीणों के लापता होने से स्वजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब ग्रामीण का कुछ पता नहीं लग सका तो अनहोनी की आंशका जता पुलिस को सूचना दे खोजबीन की गुहार लगाई गई। गुरुवार को नैनीताल स्थित होटल में कार्यरत मयू गांव निवासी महेंद्र ने यशपाल के नैनीताल में होने की सूचना स्वजनों को दी। जानकारी मिलने पर स्वजन नैनीताल रवाना हो गए। यशपाल के सकुशल मिलने पर स्वजनों ने भी राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!