धारी गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश
🔳गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳भजन कीर्तन से गांव का माहौल हुआ भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर गांव के धारी गांव में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास पंडित मोहन चंद्र पाठक ने श्रद्धालुओं से सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा।
गुरुवार को धारी गांव में सुबह धर्माचार्यो ने विधी विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। आसपास के लोहाली, हरतोला, आटावृता, आटाखास, चमड़ियां, ताड़ीखेत, खैरना, जौरासी समेत आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास पंडित मोहन चंद्र पाठक ने कथा पाठ करते हुए कहा की हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। कहा की जो मनुष्य सदमार्ग पर चलता है ईश्वर उनसे प्रसन्न रहते हैं। सच्चे मन से ईश्वर की अराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। इस दौरान गिरिश चंद जोशी, तारा दत्त तिवारी, विनोद भट्ट, राजू बिष्ट, पंकज रावत, दिनेश चन्द भट्ट, पूरन चन्द भट्ट, राजन भट्ट, जानकी प्रसाद शर्मा, दान सिंह बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!