🔳हाइवे पर स्थित बाजारों में खरीददारी को उमड़े ग्रामीण
🔳बिक्री बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे दमके
🔳धनतेरस पर हुई बाजारों में धनवर्षा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

दीपावली महापर्व नजदीक आने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। आसपास के गांवों से लोग खरीददारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। धनतेरस को बाजारों में बड़ी तादाद में खरीददार पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी चमक उठे।
शुक्रवार को हाइवे पर स्थित गरमपानी, खैरना, सुयालबाड़ी, रातीघाट, कैंची, सुयालखेत आदि बाजार क्षेत्र में ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी। खीले, बतासे, मालाओं की खूब बिक्री हुई। धनतेरस होने से बाजार गुलजार रहा। आसपास के गांवों से लोग सुबह से खरीददारी को बाजार पहुंच गए। दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ में इजाफा हो गया। ग्राहको के उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से चमक उठे। चौकी पुलिस खैरना के जवान मुस्तैदी से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!