🔳बीइओ कार्यालय में नारेबाजी कर जताया रोष
🔳शिक्षा विभाग की अनदेखी पर जताई नाराजगी
🔳जल्द तैनाती न होने पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था चरमराते जा रही है। लगातार शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाए जाने के बावजूद सुनवाई न होने पर आखिरकार मटीला धूरा गांव के ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामीणों में बीइओ कार्यालय में धरना दे रोष जताया। दो चेतावनी दी की यदि जल्द शिक्षकों की तनाती नहीं की गई तो फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के साथ ही पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में स्थित विद्यालय शिक्षक विहीन होते जा रहे हैं। विद्यालयों में समुचित बच्चों के बावजूद शिक्षकों की तैनाती न होने पर नाराजगी है। गांवों के बाशिंदे कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग उठ चुके हैं बावजूद सुनवाई नहीं हो रही ।लगातार अनदेखी पर आखिरकार सोमवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह भंडारी की अगुवाई में ग्रामीण बीइओ कार्यालय जा धमके। कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। दो टूक कहा कि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो फिर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश सिंह बिष्ट, पवन सिंह भंडारी, आनंद सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




