🔳11केवी की लाइन में आई तकनीकी खराबी
🔳आपूर्ति ठप होने से प्रभावित हुए सैकड़ों उपभोक्ता
🔳तकनीकी खराबी दूर करने के बाद सुचारु हो सकेंगी आपूर्ति सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। 11 केवी की लाइन में तकनीकी खराबी आने से एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए हैं। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार पैट्रोलिंग कर फॉल्ट का पता लगाकर तकनीकी खराबी दूर की जाएगी।
हाइवे पर स्थित काकड़ीघाट , सुयालबाड़ी, सुयालखेत, मनर्सा, नैनीपुल, खीनापानी, बसगांव, क्वारब, छिमी, ढोकाने समेत तमाम गांवों की विद्युत आपूर्ति शनिवार को प्रभावित हो गई। गांवों से आवश्यकीय कार्यों को बाजार पहुंचे लोगों को कार्य न हो पाने से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। सुयालबाड़ी तथा आसपास के बाजारों में स्थित बैंकों में भी कार्य प्रभावित हो गया। विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बन गए। लोगों के मोबाइल भी ठप हो गए। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे। रविवार को ही आपूर्ति सुचारु हो पाने की उम्मीद है। विद्युत विभाग के कर्मचारी देर शाम तक फाल्ट ढूंढने में जुटे रहे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार लाइन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेट्रोलिंग कर खराबी का पता लगाकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी।




