🔳पार्किंग के बजाय हाइवे पर वाहनों को खडे़ किए जाने से बढ़ रही अव्यवस्था
🔳कई बार आपत्ति के बावजूद चालक मनमानी पर आमादा
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई वाहनों को पार्किंग में पार्क करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित कैंची बाजार क्षेत्र में पर्यटन विभाग की पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद टैक्सी व निजी वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। हाइवे पर गलत दिशा में वाहन पार्क कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। खामियाजा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
हाइवे पर स्थित कैंची धाम क्षेत्र में देश विदेश से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए बाजार क्षेत्र में पर्यटन विभाग की पार्किंग संचालित की जा रही है। बाजार क्षेत्र में ही एक अन्य निजी पार्किंग का भी संचालन किया जा रहा है बावजूद कई वाहन चालक व्यवस्थाओं से खिलवाड़ पर आमादा है। कई टैक्सी व निजी वाहन चालक पार्किंग से इतर मुख्य हाइवे पर ही वाहन पार्क कर दे रहे हैं। गलत दिशा में खड़े किए जा रहे वाहनों से जहां हाइवे पर जाम की समस्या खड़ी हो रही है वहीं श्रद्धालुओं को भी आवाजाही में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहनों को पार्किंग में खड़े करने को कहें जाने के बावजूद वाहन चालक अनसुनी कर रहे हैं जिससे व्यवस्था चरमरा रही है। लोगों ने वाहनों को पार्किंग में पार्क करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!